Showing posts with label उसे मसीहा कहते हैं. Show all posts
Showing posts with label उसे मसीहा कहते हैं. Show all posts

कुछ लोग उसे मसीहा कहते हैं

 

सरापा1 इश्क ही से भरपूर था वो,
कुछ लोग उसे मसीहा कहते हैं |26.jpg

अंदाज़ उन के भी अजीब कम नहीं, 
कभी निहां2 कभी नुमाया3 रहते हैं |

उनके दरमियाँ4 बस मोहब्बत ही थी,
बाकी कहें, कैसे इक दूजे को सहते हैं |

आखिर डूब गया, वो जो कहता था,
कि आ चल दोनों संग संग बहते हैं |

वक़्त धीमे धीमे रिसता5 ही जायेगा,
ऐसे बाँध यक-ब-यक6 नहीं ढहते हैं |

Photo Courtesy: Flickr

------------------------------------------------
सरापा - From head to toe
निहां - Hidden
नुमाया - Visible
दरमियाँ - Inbetween
रिसना - Leakage
यक-ब-यक - Suddenly